16 July 2021 05:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। संघर्ष और समस्याओं से हारने वालों की तादाद बढ़ती ही जा रही है। लूणकरणसर के नाथवाणा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची। हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक का नाम 35 वर्षीय विनोद कुमार पीपरीवाल है। मृतक मूलतः सीकर का बताया जा रहा है। सुरेश कुमार के अनुसार घटना नाथवाणा से दो किलोमीटर सूरतगढ़ की तरफ हुई। जहां अचानक ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर ट्रेन के आगे कूद गया। घटना में विनोद के शव क्षत विक्षत हो गया। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की पुष्टि हुई है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
RELATED ARTICLES
15 October 2026 02:33 PM
23 February 2021 10:54 AM