01 March 2020 08:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। वल्लभ गार्डन स्थित संस्कार प्ले एवं पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव का बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। शाला व्यवस्थापक अनिरुद्ध गोयल ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में महापौर सुशीला कंवर ने परिवार सहित आयोजन में हिस्सा लिया। सुशीला कंवर का बच्चा भी संस्कार का ही स्टूडेंट हैं। उन्होंने अपने बच्चे के बारे में बताते हुए कहा कि उसे यहां बहुत अच्छी शिक्षा मिल रही है। उन्होंने प्रतिभागियों का मनोबल एवं उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन सीनियर टीचर कविता शर्मा ने दिया। उन्होंने बताया कि महापौर ने संस्कार स्कूल की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और स्वच्छ बीकानेर के तहत प्लास्टिक का बहिष्कार करने की अपील की।
कार्यक्रम में 2.5 साल के बच्चों द्वारा किये नृत्य ने सभी आगन्तुकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में संस्कार ग्रुप के डायरेक्टर राजीव अरोड़ा भी उपस्थित थे। उन्होंने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
साथ ही बताया कि कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र छात्रों द्वारा किये गए मणिकर्णिका, सरस्वती वंदना, शिव तांडव, शमी कपूर स्पेशल और खाली बली मैन्न नृत्य ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में पूजा गोयल एवम अनिरुद्ध गोयल ने मुख्य अतिथि प्रथम महिला महापौर सुशीला कंवर एवमं विक्रम सर का पारितोषिक देकर स्वागत अनिनन्दन किया ।
धन्यवाद ज्ञापन पूजा गोयल एवमं अनिरुद्ध गोयल ने किया।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
16 January 2026 03:07 PM