07 November 2026 04:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दिवाली पर जहां एक ओर पूरा देश पैसे कमाने की ओर ध्यान देता है वहीं दूसरी ओर कुछ व्यक्ति जुआ खेलकर कंगाल होने पर उतारू रहते हैं। बीकानेर शहर में जुआ आम बात है। वैसे ही लूणकरणसर में भी जमकर जुआ चल रहा है। बीती रात जुए का दुष्प्रभाव ऐसा हुआ कि कुछ जुआरी आपस में भिड़ गए। लाठियां चलाई गईं। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में कुछ युवक लाठियों से पिटाई करते दिख रहे हैं। हालांकि मामले में अभी तक किसी पुलिस को शिकायत नहीं की है। पुलिस में शिकायत ना करने का कारण जुआ है। बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष भी जुआरी ही है।
लेकिन इस घटना से लूणकरणसर पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्या लूणकरणसर पुलिस कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है। पहले खुल्लमखुल्ला जुआ चलना, फिर इतनी गुंडागर्दी होना, सवाल खड़े करती है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
16 February 2021 11:27 AM