23 September 2022 04:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर तीन साल तक महिला का देहशोषण करने के आरोपी को नयाशहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहीं सब इंस्पेक्टर सुशीला ने बताया कि आरोपी खड़गावतों का मोहल्ला हाल बंगला नगर निवासी 23 वर्षीय मकसूद भाटी पुत्र इदरीश को बीती रात गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर 21 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी आरोपी से जान पहचान थी। इसी वजह से वह घर आने लगा। बाद में उसने बच्चे को जान से मार देने की धमकी देते हुए उसका देह शोषण किया। आरोपी तीन से लगातार उसका देह शोषण कर रहा था। इसी वजह से उसके पति ने भी उसे छोड़ दिया।
सब इंस्पेक्टर सुशीला ने बताया कि जांच में जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया है।
RELATED ARTICLES
03 January 2021 06:40 PM