13 August 2025 05:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एक बार फिर सीएम भजनलाल शर्मा बीकानेर आ रहे हैं। सीएम भजनलाल 14 अगस्त की सुबह बीकानेर आएंगे। वे बीकानेर जिले में करीब चार घंटे बिताएंगे।
मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार सीएम भजनलाल सुबह 10 बजे जयपुर से रवाना होकर 10:50 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहीं से 10:55 पर हैलीकॉप्टर से खाजूवाला के लिए रवाना होंगे। 11:25 बजे बीओपी कोडेवाला पर बने हैलीपेड पहुंचेंगे। यहां से बीओपी कोडेवाला 96 बीएन, खाजूवाला पहुंचेंगे। 11:40 बजे से 12:40 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर बीएसएफ के जवानों से संवाद करेंगे। 12:40 बजे कार्यक्रम स्थल से हैलीपेड की ओर प्रस्थान करेंगे। 12:50 बजे हैलीपेड से बीकानेर नाल एयर पोर्ट के लिए रवाना होकर 1:20 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से 1:30 बजे नाल गांव स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां 1:30 से 1:50 बजे तक तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। यहां से निकलकर 2 बजे महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। यहां विभाजन विभीषिका विषय पर होने वाली संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे। 2:30 बजे नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होकर 2:40 बजे नाल एयरपोर्ट से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे जोधपुर में अलग अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM