27 January 2021 09:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पाबूबारी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक अब डॉ भीमराव अम्बेडकर विद्यालय के नाम से पहचाना जा सकता है। मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने आज इस आशय की घोषणा एक समारोह में की। वार्ड 71 में आयोजित हुए नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान कल्ला ने कहा यहां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का नाम अंबेडकर के नाम पर करने हेतु शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा गया है। जल्द ही इस पर स्वीकृति प्राप्त कर ली जाएगी।
इस दौरान कल्ला ने पीने के पानी की आपूर्ति व गुणवत्ता को लेकर सुधार का आश्वासन भी दिया। कल्ला ने मौके से ही अभियंताओं को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र के सभी बकाया पानी कनेक्शन अगले तीन दिवस में कर दिए जाएं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM