01 February 2024 11:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। डॉ. एल सी बैद चिल्ड्रन हॉस्पिटल के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एल सी बैद ने अपनी पूरी टीम को उनके योगदान के लिए बधाई दी।
डॉ. बैद ने बताया कि विगत चार वर्षो में अस्पताल में 8500 से ज्यादा बच्चों को भर्ती कर इलाज किया गया। वहीं 350 से ज्यादा प्री मैच्योर बच्चे जिनका वजन 800 ग्राम से कम था उनका सफलतापूर्वक इलाज किया गया। 250 से ज्यादा नवजात बच्चों का जटिल ऑपरेशन द्वारा इलाज किया गया तथा हर साल हजारों बच्चों का अस्थमा व अन्य कैंपो में स्पेशलिस्ट डॉक्टरो द्वारा इलाज किया जाता है।
इलाज के लिए अस्पताल में 6 अत्याधुनिक तकनीक के वेंटीलेटर, सी पेप मशीन व अन्य नवीनतम चिकित्सकीय उपकरण के साथ आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर उपलब्ध है।
डॉ. एल सी बैद ने बताया कि इन चार वर्षो में अस्पताल ने कितने ही दौर देखे जिसमे कोरोना महामारी का दौर भी शामिल था। इस महामारी के दौर में अस्पताल ने पूरी जिम्मेदारी के साथ सारे मरीजों का इलाज किया। बैद का कहना है कि मरीज व उनके परिजनों को अस्पताल और अस्पताल के कर्मचारियों पर पूरा भरोसा है। आज उन्हीं के विश्वास के कारण जहां छोटी छोटी बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को बीकानेर से बाहर जाना पड़ता था अस्पताल ने अधिकांश जटिल बीमारियों का इलाज बीकानेर में ही पूर्णतः संभव करवाया।
डॉ. बैद ने कहा कि मैं मरीज व उनके परिजनों का इस विश्वास के लिए सदैव आभारी रहूंगा। साथ ही मेरे अस्पताल के सहकर्मी जो हर परिस्थिति में दिन - रात मेरे साथ खड़े रहते हैं उनका भी दिल से आभार धन्यवाद व्यक्त करता हूं। बीकानेरवासियों को ये विश्वास दिलाता हूं कि हमारे हॉस्पिटल की सदैव ये ही प्राथमिकता रहेगी कि बच्चे का बेहतरीन ईलाज हो, वो जल्द से जल्द पूर्ण स्वस्थ हो, परिजनों को किसी भी तरह की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े और कम से कम खर्च में अच्छे से अच्छा ईलाज मरीज को मिले।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
11 March 2020 11:58 AM