20 December 2020 10:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जनता प्याऊ के पास युवक के साथ गंभीर मारपीट की वारदात हुई है। घायल गोपाल व्यास पुत्र कमल किशोर को पीबीएम में भर्ती करवाया गया है। सीओ सुभाष शर्मा के अनुसार युवक सीरियस है। उसका पीबीएम में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि गोपाल रत्ताणी व्यास चौक का है। पीबीएम में सीओ सुभाष शर्मा, सीआई फूलचंद शर्मा सहित पुलिस मौजूद हैं। वहीं थाना भी अलर्ट मोड पर है। बताया जा रहा है कि किसी रंजिशवश दस-बारह बदमाशों ने इस पर हमला किया था। गोपाल के साथ दो और युवक थे, मगर उनसे अधिक मारपीट नहीं की गई।
RELATED ARTICLES
28 March 2020 02:59 PM