09 April 2021 11:01 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लूणकरणसर के हरियासर में बीती रात एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम बलराम गुसांई बताया जा रहा है। लूणकरणसर थाने के एच एम महेश कुमार के अनुसार बीती रात आठ बजे पुलिस को वारदात की सूचना मिली थी। जिस पर थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ मय जाब्ता मौके पर पहुंचा। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे, विशेष तौर पर पैर नीले पड़े थे। बलराम दुकान में अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान यह घटना हुई। पुलिस ने आरोपी मदन व ख्याली के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों फरार हैं, उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सारे राज खुलेंगे। ख़बर लिखने तक शव का पोस्टमार्टम चल रहा था।
RELATED ARTICLES
16 December 2024 11:06 PM
