15 July 2023 10:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रविवार की शाम बीकानेर के होनहार बेटे बेटियों के सम्मान को समर्पित रहेगी। इस दिन 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले युवाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आगाज एक बदलाव व गंगासागर फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। गोविंद सारस्वत ने बताया कि कार्यक्रम रविवार शाम 4 बजे गंगाशहर स्थित अरुणोदय विद्या मंदिर के प्रांगण में आयोजित होगा। कार्यक्रम में शहर की विभिन्न हस्तियां बच्चों का उत्साह बढ़ाने आएंगी। हेमंत कातेला ने बताया कि सम्मान हेतु बीकानेर के सर्व समाज के बेटे बेटियों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में शिक्षा के अलावा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। वहीं जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।
RELATED ARTICLES
30 March 2022 01:15 PM