04 October 2020 12:05 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। प्रख्यात भैरव उपासक लाल बाबा का निधन हो गया। लाला बाबा को कोरोना हुआ था। दो दिन पूर्व ही नेगेटिव आने पर उन्हें सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आईसीयू से मेडिसिन आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। पीबीएम के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ गुंजन सोनी ने बताया कि उनके फेफड़े डैमेज हो चुके थे। निमोनिया की वजह से श्वसन तंत्र की क्षमता खत्म हो जाती है।

उल्लेखनीय है कि बुलाकी दास किराडू 'लाल बाबा' बीकानेर ही नहीं देशभर के हाईप्रोफाइल ज्योतिषी व तांत्रिक माने जाते थे। चार साल पूर्व उन्होंने सियाणा में भव्य भैरव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। इस समारोह में महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, लाला बाबा के गुजरात निवासी गुरू सहित बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।


बता दें कि इस मंदिर के निर्माण में लगे करोड़ों रुपए केवल केंद्रीय मंत्रियों आदि से लिए गए। लाला बाबा के निधन से देशभर में फैले उनके लाखों भक्त शोकाकुल हैं।
बता दें कि ज्ञात सूत्रों के मुताबिक लाल बाबा एकमात्र ऐसे बाबा थे जो कष्ट समाधान के लिए गए भक्त से पैसे लेने की बजाय आशीर्वाद के रूप में पैसे देते थे।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री, भामाशाह व बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां उनकी शिष्य-शिष्याएं रहीं।



RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
18 October 2020 11:38 PM