16 April 2022 09:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शहर के डागा चौक में क्रिकेट बुक पर पुलिस टीमों की धमक से हड़कंप मच गया। डीएसटी, नयाशहर व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीमों ने क्रिकेट सट्टा करवाते हुए एक युवक को दबोचा है। युवक की पहचान 32 वर्षीय कमल के रूप में हुई है। मौके से 21 लाइन वाली अटैची सहित दस मोबाइल भी मिले बताते हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह बड़ी बुक थी। इससे बड़े लिंक सामने आ सकते हैं।
बता दें कि इस आईपीएल सीजन में डीएसटी की यह तीसरी कार्रवाई है।
RELATED ARTICLES
12 March 2023 05:45 PM