06 June 2024 09:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। फर्जी तरीके से सरकारी नौकरी पाने वाले राज्य कर्मचारियों का करियर अब संकट में आने वाला है। राजस्थान सरकार ने सभी कर्मचारियों की जांच के आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार पिछले पांच वर्षों में हुई राज्य सरकार की समस्त भर्तियों में फर्जी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज प्रस्तुत कर तथा डमी कैंडिडेट को परीक्षा में बिठाकर नौकरी प्राप्त करने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाएगी। इनकी सूचना एसओजी को दी जाएगी। पांच वर्षों में नौकरी लगे सभी कर्मचारियों की कुंडली निकाली जाएगी। बता दें कि माफियाओं द्वारा फर्जी दस्तावेजों से नौकरी लगवाने व नकल करवाने के मामले की जांच एसओजी कर रही है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM