11 November 2024 02:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शहर में चोरों के कारनामे जारी हैं। लगातार हो रही चोरियों से भय का माहौल बन चुका है। चोर घरों और दुकानों के साथ मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे। अब नयाशहर थाना क्षेत्र के सच्चियाय माता मंदिर से चांदी की मूर्ति चोरी हो गई है। करमीसर रोड़ स्थित इस मंदिर में मां दुर्गा की यह मूरत 450 ग्राम शुद्ध चांदी से बनी थी। हालांकि वारदात 9 नवंबर की शाम को ही हो गई। आज जब मूर्ति नहीं दिखी तो सीसीटीवी खंगाले गए। सीसीटीवी में दो व्यक्ति नज़र आए। ये दोनों पहले मां सच्चियाय के दर्शन करते हैं, बाद में पुजारी के बाहर जाते ही मंदिर के दूसरे हिस्से में स्थापित चांदी की मूरत उठाकर जेब में डाल लेते हैं।
मंदिर प्रन्यास की तरफ से नयाशहर थाने में मुकदमें की अर्जी लगाई गई है। पुलिस ने मौका व सीसीटीवी देखें हैं। सीसीटीवी में चोर की शक्ल और हुलिया बिल्कुल स्पष्ट नज़र आ रहा है। मामले की जांच रामफल को दी गई है। अब देखना यह है कि पुलिस इस चोर को कब तक पकड़ पाती है।
बता दें कि इस क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है। चोर कोहराम मचा रहे हैं और पुलिस रोकने में नाकाम हैं। चोरी की इन घटनाओं के पीछे पेशेवर चोरों के अलावा नशेड़ी भी शामिल हैं। नशे की जड़ें जितनी गहरी होती जा रही है, चोरी सहित अन्य अपराध भी उतने ही बढ़ रहे हैं। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
08 February 2021 06:47 PM