13 July 2021 10:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर/जोधपुर। जोधपुर पुलिस आयुक्तालय में सात पुलिस निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है। आयुक्त जोस मोहन ने यह तबादला आदेश जारी किया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर जुल्फीकार पुत्र हबीबुर्रहमान को अपराध शाखा जिला पूर्व, सत्यप्रकाश पुत्र जगमालाराम को पुलिस उपायुक्तालय पूर्व से जिला विशेष शाखा जिला पूर्व, कैलाश दान पुत्र रायसिंह दान को आयुक्तालय विशेष शाखा से करवड़ थानाधिकारी लगाया गया है। वहीं भरत रावत को करवड़ थानाधिकारी से आयुक्तालय विशेष शाखा में लगाया गया है। इसके अतिरिक्त देवीचंद ढ़ाका पुत्र गोविंद राम को यातायात शाखा, मनीषदेव पुत्र भावाराम को साइबर क्राइम यूनिट व राजीव भादू पुत्र जीआर भादू को स्पेशल टास्क फोर्स में लगाया गया है। ये तीनों इंस्पेक्टर पुलिस लाइन में तैनात थे।
जोस मोहन ने तुरंत प्रभाव से ज्वाइन के आदेश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
13 January 2022 12:42 PM