04 April 2022 11:57 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के एक मकान में चोरी की घटना सामने आई है। घटना सुजानदेसर काली मंदिर के पास स्थित लेखराम कुम्हार के यहां हुई बताते हैं। गंगाशहर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि लेखराम अपने परिवार के साथ घर के बाहरी परिसर में सो रहा था। रात को सवा तीन बजे उठा तब तक सब सही था। 4 बजे उठा तब एक बक्शा बाहर पड़ा था। बक्शे को संभाला तो वह खाली मिला।
लेखराम ने पुलिस को बताया है कि बक्शा घर के कमरे के अंदर था। इसमें पचास हजार रुपए, 14 ग्राम सोने के आभूषण व चांदी का सामान भी था।
बताया जा रहा है कि घर में दो कमरे हैं। बाड़ लगी है। चोर आसानी से घर में घुस सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
16 October 2026 09:45 PM
05 December 2021 06:18 PM