05 December 2024 02:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सेना के जवानों को ना जाने क्या हो गया हुआ है। बीकानेर में 24 घंटे के अंदर ही दूसरे सैनिक द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। दूसरी घटना गुरूवार दोपहर शिवबाड़ी रोड़, वल्लभ गार्डन की है। यहां 41 वर्षीय बंशीलाल सारस्वत पुत्र बजरंग लाल की मौत हो गई है। हमेरा, नापासर मूल का बंशीलाल वर्तमान में वल्लभ गार्डन में रह रहा था। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस के अनुसार बंशीलाल अपने घर में ही फांसी झूलता मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से अभी तक कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि बीती रात ही महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में नासिक निवासी सैनिक 30 वर्षीय संतोष पुत्र रामदास फांसी लटका मिला।
RELATED ARTICLES
16 August 2021 02:19 PM