20 April 2021 12:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल ने बीकानेर संभाग इकाई की नई कार्यकारिणी तय कर दी है। वर्ष 2021-23 हेतु बनी इस कार्यकारिणी में नोखा की वीरा सरोज मरोठी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं गंगाशहर इकाई के अध्यक्ष वीर एडवोकेट कन्हैयालाल बोथरा को सचिव नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को हुआ। कोविड गाइडलाइन की पालना में यह समारोह जूम एप के माध्यम से ऑनलाइन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय नीदरलैंड के न्यायाधीश माननीय दलपत भंडारी थे। वहीं समारोह का नेतृत्व नव मनोनीत अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर शांति कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर भंडारी ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल की तीन सौ से अधिक शाखाओं के वीर वीरा भारत में सब को प्यार, सब की सेवा व महावीर के जीयो और जीने दो के सिद्धांत पर चल रहे हैं।
मरोठी व बोथरा अब बीकानेर संभाग की सभी इकाईयों का नेतृत्व करेंगे। बता दें कि वीर एडवोकेट कन्हैयालाल बोथरा सामाजिक कार्यकर्ताओं की अग्रिम पंक्ति में शामिल है। वे सामाजिक संस्थाओं के अलावा अपने पेशे में भी सेवा का मौका नहीं चूकते।
RELATED ARTICLES
27 November 2022 09:57 AM