25 May 2020 09:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना काल में निर्भीक होकर अपनी ड्यूटी कर रहे निगम के सफाईकर्मियों का सम्मान आज वार्ड 47 की पार्षद सुमन छाजेड़ व उनकी टीम द्वारा किया गया। इस दौरान नगर निगम द्वारा नियुक्त जमादार सुन्दर बारासा के सेवानिवृत होने पर माला और शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान सभी सफाई कर्मचारियों को साड़ी, गमछा, मास्क, थेले अदि उपहार में दिए गए। कार्यक्रम के अंत में अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई |
इस कार्यक्रम की मुख्य बात यह रही की इसमें सरकार द्वारा निर्धारित सोसियल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। डॉ बी.आर प्रजापत के द्वारा उपस्थित व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की गई। कार्यक्रम में पर्यावरण सुरक्षा हेतु निर्धारित उपायों का पालन करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में पार्षद सुमन छाजेड़, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, जिला महामंत्री मोहन सुराना, मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, महामंत्री जसकरण छाजेड़, जतन छाजेड़, मघाराम नाई, शिव बच्छ, रघुवीर प्रजापत, नारायण गुलगुलिया, संजय चौधरी, मनोज बंग, लिखमी चंद मालू, मनोहर करनाणी, दुली चंद बुच्चा, पुखराज शर्मा, मनीष बाफना, हितेश छाजेड़, सौरभ छाजेड़, बृज मोहन राठी, अनोप सुराना, सिद्धार्थ छाजेड़, प्रशांत बाफना, मिलाप चोपड़ा, विमल पारीक, महिला मोर्चा महामंत्री सरिता नाहटा, सोनू रामपुरिया, पूनम लखोटिया, सुमन भुगड़ी, टीना छाजेड़, मनीषा जोशी, मंजू छाजेड़, स्वाति छाजेड़, निर्मला सुराना सहित वार्ड वासी व सुमन छाजेड़ की टीम उपस्थित रहीं।
RELATED ARTICLES
29 September 2026 02:33 PM
03 February 2025 01:21 PM