18 February 2022 10:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कुरैशी हिरणबाज समाज के क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का सेमीफाइनल मुकाबला बड़ा रोचक रहा। सेमीफाइनल में चार टीमों के बीच दो मैच खेले गए। पहले मैच में केजीएन ने या अली क्लब को कड़ी शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं दूसरे मैच में एस एम डी टीम रजा क्लब से पिछड़ गई। अब केजीएन व रजा क्लब के बीच 20 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
बता दें कि मुक्ता प्रसाद के शिव ग्राउंड में चल रहे इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। जिला स्तरीय टूर्नामेंट की विजेता टीम को 11 हजार रूपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं द्वितीय विजेता टीम को 7100 रूपए का नकद पुरस्कार मिलेगा।


RELATED ARTICLES
30 August 2022 11:09 AM