18 May 2023 02:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल अब कानून एवं न्याय मंत्रालय में भी जिम्मा संभालेंगे। उन्हें कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं वे संसदीय कार्य राज्यमंत्री और संस्कृति राज्य मंत्री भी बने रहेंगे।
बता दें कि अब तक कानून एवं न्याय मंत्रालय का यह स्वतंत्र प्रभार किरेन रिजिजू के पास था। अब उनकी जगह अर्जुन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में मंत्री बनाया गया है।
अर्जुन की इस उपलब्धि से बीकानेर में उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।
RELATED ARTICLES
06 November 2020 07:41 PM