20 September 2021 11:31 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मस्जिद में बच्चे से कुकर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में कोटगेट पुलिस ने मुअज्जिन(मस्जिद में नमाज के लिए अजान देने वाला) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुअज्जिन की पहचान धोबी तलाई निवासी 29 वर्षीय आबिद हुसैन पुत्र शकूर के रूप में हुई है। कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया कि शनिवार दोपहर दो नाबालिग भाई धोबी तलाई स्थित शाबरी मस्जिद में पढ़ाई करने गए हुए थे। मुअज्जिन ने बड़े भाई को 20 रूपए दिए और कहा कि तू 10 रूपए की चीनी व 10 रूपए का नींबू लेकर घर से शिकंजी बनवाकर ला। पीछे से छोटे भाई के साथ कुकर्म करने का प्रयास करने लगा। अचानक मस्जिद का दरवाजा बजा तो संदिग्ध अवस्था में आरोपी पकड़ में आ गया।
माचरा ने बताया कि आरोपी मुअज्जिन को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
RELATED ARTICLES
01 September 2022 12:31 PM