10 May 2021 02:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में बीकानेर निवासी एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता ने गंगाशहर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपी सीकर के फतेहपुर का है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी फतेहपुर विराणिया निवासी ताराचंद पुत्र जगदीश पेशे से चालक है। बीकानेर की एक कंपनी में उसने अपनी गाड़ी लगा रखी है। इसी वजह से वह उसके संपर्क में आ गया। दोनों में दोस्ती हुई। फिर दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। आरोपी ने पीड़िता से शादी का वादा किया। इसी वादे की आड़ में वह लगातार दो साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। दुष्कर्म के घटनास्थल में मंगलम ग्रीन कॉलोनी का नाम भी सामने आ रहा है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने ना सिर्फ उसका शारीरिक फायदा उठाया बल्कि उसके पांच लाख रूपए भी ले लिए। दो साल तक उसका यौन शोषण करने बाद अब आरोपी ने किसी अन्य युवती से रिश्ता तय कर लिया है। वह उससे शादी करने वाला है। पीड़िता विधवा बताई जा रही है।
थानाधिकारी राणीदान चारण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(एन) व 384 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
चारण ने बताया कि तफ्तीश शुरू की गई है। मामले की जांच थानाधिकारी कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
05 July 2025 10:16 PM