03 May 2021 11:01 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल में हंगामा होने की ख़बर है। कोरोना जांच करवाने आए लोगों ने हंगामा किया बताते हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ मुकेश वाल्मीकि ने बताया कि कोरोना सैंपलिंग की किट खत्म हो गई है। इस वजह से जांच कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी। सुबह करीब 70 थी, जिनका उपयोग जांच में कर लिया गया। कुछ देर में 50-60 किट और आएगी। आमजन से आग्रह किया गया है कि वे शांति बनाए रखें।
दरअसल, गंगाशहर अस्पताल में अन्य क्षेत्रों के लोग भी जांच करवाने आ रहे हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में भी दूर दराज के क्षेत्रों के नाम देखे गए। ऐसे में स्थानीय लोगों को कहीं ना कहीं परेशानी हो रही है।
RELATED ARTICLES
07 June 2020 09:20 PM