15 March 2020 04:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना पीड़ित महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। मामला आगरा के जिलाधिकारी ने दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि यह महिला बैंगलुरू में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। लेकिन यह कोरेंटाइन से बचकर भाग निकली, तथा दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ी ली। इतना ही नहीं यह महिला दिल्ली से ट्रेन पकड़कर आगरा चली गई। सूत्रों के मुताबिक इस महिला के पति को भी कोरोना संक्रमण था, जो कि गूगल में काम करता है। दोनों हनीमून मनाने यूरोप गए तब संक्रमित हुए। हालांकि महिला के पति ने एक न्यूज़ को बताया कि उसकी पत्नी को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी नहीं थी। वहीं आगरा के जिलाधिकारी का कहना है आगरा पहुंचने पर उनको कहा गया कि आपके पति कोरोना पीड़ित हैं, आप घर पर अलग-अलग रहें। शुक्रवार को जब टीम उनके घर पहुंची तो बताया गया कि वह दिल्ली होते हुए फिर बैंगलुरू चली गई है। उनके पिता के अनुसार वह जनरल डिब्बे में दिल्ली गई। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने उसका फोन सर्विलांस में डाल रखा था, जिससे उनकी लोकेशन आगरा ही मिली। इसके बाद तलाशी ली तो वह घर पर ही छुपी हुई मिली। उल्लेखनीय है कि महिला की लापरवाही से दूसरों की जिंदगी खतरे में आ सकती है। वहीं चिकित्सा विभाग के कार्य में बाधा भी पहुंचाई गई, इसलिए यह मुकदमा दर्ज हुआ है।
RELATED ARTICLES
31 December 2022 08:03 PM