07 June 2021 09:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोतवाली पुलिस ने क्रिकेट बुकी के यहां छापेमारी करते हुए आठ जनों को दबोचा है। सूत्रों के मुताबिक कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह मय पुलिस टीम ने रांगड़ी चौक में बाबू पारीक के ठिकाने पर दबिश दी। मौके से बाबू पारीक सहित आठ सटोरियों को दबोच लिया गया। इसके अतिरिक्त 25 मोबाइल, 2 लैपटॉप व 1 एलईडी जब्त की गई।
सूत्रों के मुताबिक बाबू ने बड़े सट्टा किंग से लाइन ले रखी है। ख़बर लिखने तक कार्रवाई जारी थी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM