20 April 2020 11:54 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मॉडिफाइड लॉक डाउन के बीच बुरी ख़बर यह है कि राज्य का एक और जिला कोरोना की चपेट में आ गया है। सवाईमाधोपुर जिले की गंगापुर सिटी में पांच कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। काफी दिनों से पच्चीस जिलों तक सीमित कोरोना का कहर 26 वें जिले में आ चुका है। वहीं 17 नये पॉजिटिव के साथ पूरे राज्य में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 1495 पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में नागौर के 62 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु भी हुई। राज्य में कोरोना से कुल 24 मृत्यु अबतक हो चुकी है। वहीं 97 को डिस्चार्ज कर दिया गया है तथा 205 पॉजिटिव से नेगेटिव हुए मरीज़ चौदह दिनों के क्वॉरन्टाइन में है। देखें राजस्थान के विस्तृत आंकड़े--

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM