28 January 2022 08:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर शहर जिला बीजेपी ने 19 जिला प्रकोष्ठों के संयोजक, सहसंयोजक घोषित कर दिए हैं। ख़ास बात यह है कि इन प्रकोष्ठों में स्त्री पुरुष समानता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दो दो सह संयोजकों की नियुक्ति की है। इनमें विधि, प्रबुद्ध, व्यवसायिक, आर्थिक, चिकित्सा, शिक्षक, सहकारिता, सैनिक, सांस्कृतिक, पशुपालक, व्यापार, घुमन्तु, प्रवासी, नगर निकाय, पंचायतीराज, खेल प्रकोष्ठ, वरिष्ठ नागरिक, विशेष संपर्क व लघु उद्योग प्रकोष्ठ शामिल हैं।
इन प्रकोष्ठों में जाने-माने मनोचिकित्सक डॉ सिद्धार्थ असवाल, गोपाल अग्रवाल, जतिन सहल, अभिनव बैद, प्रीति डागा, शोभा सारस्वत, अदिति राजवंशी, पूजा दीक्षित सहित 52 कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। देखें सूची

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
26 October 2021 09:03 PM