13 September 2026 09:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर नगर निगम चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह से शुरू होगी। मतदान और चुनाव परिणाम के समय के बीच ख़बरमंडी न्यूज़ द्वारा किए गए सर्वे में परिमाण काफी रोचक आ रहे हैं।
ख़बरमंडी के सर्वे के अनुसार निगम के इस चुनाव में कांग्रेस की 35, बीजेपी की 22 व निर्दलीयों की 11 सीटों पर जीत पक्की है। वहीं 12 सीटों पर असमंजस बना हुआ है। हालांकि असमंजस वाली इन 12 सीटों में से अधिकतर सीटों पर बीजेपी आती दिख रही है।
हमारे सर्वे के अनुसार वार्ड नंबर 1, 2, 4, 5, 7, 15, 17,18, 21, 23, 24, 27, 30, 35, 38, 39 41, 44, 47, 48, 50, 55, 57, 58, 59, 62, 67, 68, 73, 74, 75, 77, 78, 79, 80 पर कांग्रेस जीतेगी। वहीं वार्ड नंबर 3, 6, 8, 9, 12, 20, 31, 32, 33, 34, 36, 37, 40, 43, 49, 51, 52, 60, 65, 69(निर्विरोध), 70, 71 पर बीजेपी की जीत पक्की है। जबकि वार्ड नंबर 10, 22, 25, 26, 29, 45, 46, 54, 63, 72, 76 में निर्दलीय बाजी मारते दिख रहे हैं।
सर्वे में वर्ड नंबर 11, 13, 14, 16, 19, 28, 42, 53, 56, 61, 64, 66 में वोटर्स का मन पढ़ पाना ज़रा मुश्किल हुआ। हालांकि यहां अधिकतर में बीजेपी भारी लग रही है। बता दें कि सोमवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके सबकुछ शत प्रतिशत साफ हो जाएगा।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM