27 January 2025 09:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गौरवान्वित करने वाली बीकानेर की माटी के दो रत्नों को जयपुर में माणक अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। माणक अलंकरण समारोह मंगलवार को जयुपर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होगा। इस दौरान वर्ष 2022, 2023 और 2024 के माणक अलंकरण प्रदान किए जाएंगे। इनमें वर्ष 2024 के लिए जनसंपर्ककर्मी श्रेणी का विशिष्ट पुरस्कार उपनिदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य तथा राजस्थानी महिला लेखिका श्रेणी का पुरस्कार डाॅ. रेणुका व्यास को दिया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत होंगे। अध्यक्षता हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुधि राजीव करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा तथा पद्मश्री सीपी देवल मौजूद रहेंगे।
RELATED ARTICLES
15 October 2026 02:33 PM
21 August 2025 11:24 PM