07 October 2021 03:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जिले के तीन थानों को नया थानाधिकारी मिल गया है। एसपी बीकानेर के आदेशानुसार सब इंस्पेक्टर पवन कुमार अब जामसर थानाधिकारी होंगे। वहीं गजनेर में सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह व कोलायत में सब इंस्पेक्टर हंसराज धानक को थानाधिकारी लगाया गया है। पवन कुमार ओपी मुक्ताप्रसाद नयाशहर थाने में पोस्टेड थे। इससे पहले वे डीएसटी प्रभारी व कालू थानाधिकारी रह चुके हैं। वहीं हाल ही में बीकानेर आए धर्मेंद्र सिंह बीछवाल व हंसराज धानक नाल में पोस्टेड थे।
बता दें कि हाल ही बीकानेर में पोस्टेड 6 सब इंस्पेक्टरों के जिले में चार साल पूर्ण हुए थे। जिस पर आईजी ने नियमानुसार उनका जिला बदल दिया। इनमें कोलायत थानाधिकारी अजय कुमार अरोड़ा, गजनेर थानाधिकारी भजन लाल व जामसर थानाधिकारी गौरव खिड़िया शामिल थे। देखें आदेश

RELATED ARTICLES
17 February 2025 03:43 PM