30 October 2021 08:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सर्दियां आते ही चोरी के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में अब सब को अलर्ट हो जाना चाहिए। ताज़ा मामला खाजूवाला से सामने आया है।
खाजूवाला के वार्ड नंबर 2 निवासी राकेश डेलू दो दिन पूर्व पारिवारिक कार्यक्रम में परिवार सहित बाहर गया था। शनिवार सुबह 11 बजे लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे। कमरों व अलमारियों के ताले टूटे हुए मिले। सामान बिखरा हुआ था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। राकेश के अनुसार उसके यहां से सत्तर हजार रुपए नकद, 15 तोला सोना व चार जोड़ी चांदी की पायजेब गायब है। चोर घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। तीन चोर चद्दर ओढ़े दीवार के सहारे सहारे घर में घुसते दिखाई दे रहे हैं।
खाजूवाला थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि चोरों की पहचान हेतु टीम ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। कुछ संदिग्ध चिन्हित भी किए गए हैं।



RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM