20 May 2021 12:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। छत्तीसगढ़ से मोटरसाइकिल पर आया युवक खाजूवाला लगती भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ के हत्थे चढ़ गया।आरोपी की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद मिनहाज अहमद पुत्र मरहूम नाजिर निवासी कोरोंदा, पुलिस थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। मंगलवार शाम को बीएसएफ के जवानों को 19 बीडी की तरफ से बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। मोटरसाइकिल सवार युवक को रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक की गति बढ़ा ली। वह भारत पाक सीमा की ओर जाने लगा। बीएसएफ के जवानों ने उसको घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपी को खाजूवाला पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खाजूवाला थानाधिकारी रमेश सर्वटा के अनुसार बीएसएफ की 127 वीं वाहिनी ने यह कार्रवाई की है। उसके पास 9540 भारतीय रूपए, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, दो बैंकों की पासबुक व पासपोर्ट आदि मिले हैं। दस्तावेज भारतीय बताए जा रहे हैं। पासपोर्ट सहित सभी दस्तावेजों के साथ छत्तीसगढ़ से बीकानेर आने का औचित्य अभी तक साफ नहीं हुआ है। वहीं वह डर के मारे अनजाने में पाकिस्तान की तरफ भागा था, या सीमा पार कर पाकिस्तान ही जाना चाहता था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस व एजेंसियों द्वारा आरोपी से संयुक्त पूछताछ की जाएगी।

RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM