14 April 2021 09:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बुधवार रात बिना हस्ताक्षर वाली फर्जी कोरोना गाइडलाइन ने प्रदेशभर में हड़कंप मचा दिया। गाइडलाइन में 16 अप्रेल से कर्फ्यू टाइम शाम 6 बजे से बताया हुआ है, तथा बाजार 5 बजे तक बंद करने को कहा गया है। बीकानेर कलेक्टर नमित मेहता ने 6 बजे से कर्फ्यू लगने की ख़बरों का खंडन किया है। मेहता ने कहा कि बुधवार रात कोई कोरोना गाइडलाइन जारी ही नहीं हुई।
वहीं प्रशासनिक अधिकारियों के ग्रुपों में भी बिना हस्ताक्षर वाली फर्जी गाइडलाइन ने संशय पैदा किया। हालांकि उच्चाधिकारियों की तरफ से गाइडलाइन को फर्जी करार दे दिया गया।
प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि जो गाइडलाइन वायरल हुई है वह पूरी तरह फर्जी है। वायरल गाइडलाइन में कहीं भी हस्ताक्षर तक नहीं है जबकि ऑफिशियल जारी गाइडलाइन के हर पेज़ पर हस्ताक्षर होते हैं।
हालांकि बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए कभी भी सख्ती बढ़ाई जा सकती है मगर बुधवार रात तक किसी भी तरह की नई गाइडलाइन जारी नहीं हुई थी।
RELATED ARTICLES
18 December 2024 07:51 PM