13 March 2026 11:38 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर का युवक पिछले 24 घंटे से लापता है। बाफना स्कूल के सामने वाली गली, नई लाइन निवासी 31 वर्षीय भवानी शंकर सोनी पुत्र नारायण सोनी गुरूवार सुबह घर से निकला था जो अभी तक नहीं लौटा है।
लापता के भाई मुकेश ने बताया कि भवानी कुम्हारों की मोड़ पर बिजली उपकरणों की दुकान करता है। एक साल पहले ही यह काम शुरू किया। इससे पहले सुनार का काम करता था।
वह गुरूवार सुबह नौ बजे पानी का कैंपर लेकर घर से दुकान के लिए निकला। बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो पैदल निकला। कुछ देर बाद वापिस घर आया, टिफिन व पैसे लेकर निकला।
मुकेश के अनुसार परिजनों ने यही सोचा कि वह दुकान है। रात नौ बजे दुकान के सामने वाले मेडिकल स्टोर संचालक ने फोन कर पूछा कि भवानी कहां है? कैंपर दुकान के आगे पड़ा है, दुकान सुबह से बंद है, फोन भी बंद है। तब फोन लगाया तो फोन बंद आ रहा था।
वाट्सएप पर लास्ट सीन दोपहर 3 बजकर 4 मिनट दिखा रहा था। घर के पास के सीसीटीवी देखे तो पता चला कि वह दुकान की तरफ नहीं बल्कि नोखा रोड़ की तरफ निकला। नोखा रोड़ पर बीकानेर की तरफ मुड़ता हुआ दिखाई दिया। वह पैदल था। गंगाशहर पुलिस थाने में देर रात सूचना दे दी गई। आज सुबह भी सूचना दी है।
अगर आपको भवानी कहीं दिखाई हो तो 9887326900(मुकेश) पर सूचना दें। भवानी की तलाश में मदद करें।
RELATED ARTICLES
24 December 2020 09:48 PM