16 July 2020 03:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सोशल मीडिया पर दो दिन से लगातार बीकानेर में कोरोना से मौत की फर्जी ख़बरें जोर दिखा रही है। बुधवार को सुबह व शाम को दो कोरोना मृत्यु बताई गई, जबकि वास्तव में नोखा निवासी महिला की शाम को कोरोना से मौत हुई थी। वहीं शहरी क्षेत्र के वृद्ध महेश पुरोहित की मौत कोरोना से नहीं हुई थी। पुरोहित को कुछ दिनों पूर्व कोरोना हुआ, जिस पर वे विजय पा चुके थे। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया था कि पुरोहित सात दिन पहले ही नेगेटिव आ चुके थे। वहीं वह अन्य बीमारियों से लड़ रहे थे। बुधवार की फर्जी ख़बरों ने गुरुवार को भी पीछा नहीं छोड़ा। आज एक ख़बर चल रही है कि चुनगरान निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। जबकि सच यह है कि आज दोपहर तीन बजे ख़बर लिखे जाने तक किसी कोरोना पॉजिटिव की मौत ही नहीं हुई है। चुनगरान में जिस व्यक्ति की मौत हुई वह अस्सी साल से अधिक उम्र का है, तथा उसकी सामान्य मौत हुई। बता दें कि अधिकारिक पुष्टि के अनुसार गुरूवार तीन बजे तक मौत का अब तक का आंकड़ा 28 है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
31 August 2020 09:30 PM