21 April 2021 08:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में कोरोना की चपेट में आए दूल्हे ने अपना विवाह स्थगित कर दिया है। बंबलू गांव निवासी 21 वर्षीय शंकर लाल कूकणा की शादी 21 अप्रेल को होनी थी। लेकिन हाल ही में वो पॉजिटिव आ गया था। उसके साथ उसके दो भाई व उसकी बहन भी पॉजिटिव आ गई। आज जब प्रशासन को सूचना मिली तो जिला कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन व चिकित्सा विभाग के अधिकारी शंकर के घर पहुंचे। समझाइश की गई, शंकर विवाह स्थगित करने पर राजी हो गया। शंकर ने विवाह से कुछ घंटों पूर्व विवाह स्थगित करने का फैसला कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाया है। अगर वह ऐसा नहीं करता तो दुल्हन सहित दोनों परिवारों में कोरोना फैल सकता था।
बता दें कि हाल ही में हुए कई विवाह समारोह में सम्मिलित होने वाले कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में विवाह वाले परिवारों को प्रशासन द्वारा अनुमत पचास की संख्या से भी कम मेहमान बुलाने चाहिए। वहीं जिम्मेदार नागरिकों की तरह मास्क, सेनेटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करनी चाहिए।
RELATED ARTICLES
12 October 2021 06:27 PM