03 July 2020 11:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम के मेडिसिन आईसीयू में अलग अलग बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के साथ कोरोना मरीजों को रखने की जानकारी मिल रही है। इस बात को लेकर आंतरिक हंगामा भी हो रहा है। ज्ञात रहे कि मेडिकल कॉलेज में बनें कोविड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कोरोना के गंभीर मरीजों को रखा जाता है। इन मरीजों की लगातार तीन जांच नेगेटिव आ जाने पर चौदह दिनों तक क्वॉरन्टाइन सेंटर भेजा जाता रहा। लेकिन अब कोविड के गंभीर मरीजों को एक बार नेगेटिव आने पर ही पीबीएम के मेडिसिन आईसीयू में भेजा जा रहा है। बता दें कि पहले भी ऐसे केस देखे गए हैं जब कोरोना मरीज़ एक बार नेगेटिव आकर पुनः पॉजिटिव आ जाता है। ऐसे में इस बड़ी लापरवाही का खामियाजा अन्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को भुगतना पड़ सकता है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
20 September 2021 07:31 PM