17 January 2022 07:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एसीबी की कार्रवाई के दौरान फरार हुए सीआई राणीदान उज्जवल को एसपी योगेश यादव ने निलंबित कर दिया है। एसपी यादव के अनुसार प्राथमिक जांच के बाद राणीदान को निलंबित किया गया है। वहीं एएसआई जगदीश व कांस्टेबल राजाराम पर अभी कार्रवाई नहीं की गई है। एसीबी की रिपोर्ट के बाद उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।
बता दें कि रविवार को हुए प्रकरण के बाद सीआई राणीदान, एएसआई जगदीश व कांस्टेबल राजाराम को लाइन हाजिर कर दिया गया था। एसपी के अनुसार राणीदान व राजाराम अभी तक फरार है। वहीं जगदीश लाइन में है।
RELATED ARTICLES
07 June 2021 03:21 PM