02 March 2022 10:31 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रहस्यमयी तेज धमाके की आवाज बीकानेर नगरीय क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। आज सुबह करीब 9 बजे शहर के विभिन्न इलाकों में तेज धमाका सुनाई दिया। कुछ लोगों का कहना कहना है कि धरती भी कांप उठी थी।
जहां पूर्व व पश्चिम दोनों क्षेत्रों के लोग धमाके की पुष्टि कर रहे हैं। वहीं बीकानेर पुलिस कंट्रोल रूम भी धमाके की पुष्टि कर रहा है। जयपुर मौसम विभाग ने भूकंप की पुष्टि नहीं की है। 10:15 बजे तक रडार में ऐसी कोई घटना नहीं आई थी। विभाग के डायरेक्टर राधेश्याम ने कहा कि संभवतः भूकंप नहीं आया। हालांकि कभी कभी ऑब्जर्वेशन में समय भी लग जाता है।
वहीं पुलिस कंट्रोल रूम ने चारों ओर के थानों से सूचना मांगी, मगर कहीं भी धमाके का कारण पता नहीं चला। आशंका है कि नाल क्षेत्र में कहीं दबा हुआ पुराना बम फटा हो। बता दें कि करगिल के समय दुश्मनों द्वारा गिराए गए बम इस क्षेत्र की जमीन में दब गए थे। आज भी ऐसे में मिट्टी हटने से दिखाई देते हैं। कुछ समय पहले गेमनापीर में ऐसा ही एक बम मिला था। ऐसे में आशंका है कि कोई दबा हुआ बम फटा हो। फिलहाल धमाके को लेकर कोतूहल बना हुआ है।
RELATED ARTICLES
23 February 2021 10:54 AM