12 April 2020 12:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में कोरोना का दायरा बढ़ गया है। पहले राणीसर, फिर कोतवाली की लुहार बस्ती और अब गंगाशहर में कोरोना पॉजिटिव का पाया जाना संभलने का सबक देता है। प्रशासन को अब एक बड़ी चूक पर ध्यान देते हुए निर्णय ले लेना चाहिए। भोजन के पैकेट कोरोना विस्फोट का बड़ा कारण बन सकते हैं। कब और कहां किस व्यक्ति की हिस्ट्री निकल आए ये कहा नहीं जा सकता। ऐसे में भोजन पैकेट देने घर-घर जा रहे सेवादार ही कोरोना के फैलाव का कारण बन सकते हैं। प्रशासन को चाहिए कि जरूरतमंदों के घरों में सीधे राशन आदि जरूरी एकमुश्त सामग्री पहुंचा दी जाए। हर रोज सुबह-शाम पैकेट पहुंचाने में लागत व श्रम भी अधिक आता है। वहीं जो बेघर हैं अथवा जिनके पास खाना पकाने की व्यवस्था नहीं, उनको पैकेट भी पुलिस या प्रशासनिक कर्मचारियों के माध्यम से पहुंचाने चाहिए। भोजन पैकेट के नाम बीकानेर को खतरे में डालना सही नहीं कहा जा सकता। कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम को इस ओर संज्ञान लेते हुए तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है।
RELATED ARTICLES
18 November 2020 11:44 AM