10 April 2022 03:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर।(रोशन बाफना) बार एसोसिएशन बीकानेर आज शाम एक ऐतिहासिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। शाम पांच बजे वेटरनरी ऑडिटोरियम में होने जा रहे इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं व न्यायिक अधिकारियों के अनुभव का सम्मान किया जाएगा। अनुभव का सम्मान इसलिए कि सम्मान हेतु नाम चयन का आधार वकालत में पचास वर्ष का अनुभव रखा गया है। इसके तहत ऐसे अधिवक्ताओं का सम्मान किया जा रहा है कि जिन्हें वकालत में पचास साल का अनुभव हो चुका है।
बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 25 अधिवक्ताओं व न्यायिक अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। इनमें ऐसे न्यायिक अधिकारी भी शामिल हैं जो वकालत के अनुभव के बाद न्यायिक सेवा में आ गए।
बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन कुलदीप शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायाधीश दिनेश माहेश्वरी होंगे। वहीं राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय विजय विश्नोई व बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चेयरमैन राजेश पंवार मंच पर होंगे।
बार एसोसिएशन बीकानेर के आईटी सैल प्रभारी अनिल सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान होगा। इसके बाद अनुभव का सम्मान होगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। कार्यक्रम वेटरनरी ऑडिटोरियम में ठीक 5 बजे शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में बीकानेर बार के समस्त अधिवक्ताओं सहित न्यायिक अधिकारी शामिल होंगे।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
14 September 2022 11:39 AM