19 December 2020 10:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सोनगिरी कुंआ क्षेत्र निवासी 53 वर्षीय मदनमोहन पारीक पुत्र श्याम सुंदर पारीक पिछले चार दिनों से लापता है। गुमशुदा के भाई गिरीराज पारीक ने आज नयाशहर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई 15 दिसंबर को घर से निकला था जो आज तक वापिस नहीं लौटा है। नयाशहर थानाधिकारी फूलचंद शर्मा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गुमशुदा की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच एएसआई महावीर कुमार कर रहे हैं। गुमशुदा के परिजनों ने मदद की अपील की है। अगर आपको मदनमोहन पारीक की कोई जानकारी मिले तो अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचित करें। आप इन नंबरों (9079626576) पर परिजनों को भी सूचना दे सकते हैं।
ख़बरमंडी न्यूज़ अपील करता है कि इस ख़बर को आगे से आगे भेजें तथा गुमशुदा की तलाश में मदद करें।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
16 December 2020 11:56 PM