04 June 2021 12:36 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। तेरापंथ न्यास द्वारा आयोजित स्वास्थ्य वर्धक होम्योपैथिक किट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य तुलसी होम्योपैथिक सेवा केंद्र में हुआ। ट्रस्टी डॉ पूनम चंद तातेड़ ने बताया कि न्यास द्वारा पिछले 25 वर्षों से होम्योपैथिक सेवा केंद्र संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक किट का वितरण शुरू किया गया है। किट वितरण कार्यक्रम के संचालन में अणुव्रत समिति गंगाशहर व सेव न्यू जेनरेशन फाउंडेशन सहयोगी संस्थाएं हैं।
केंद्र की डॉ सरिता मोदी ने किट में शामिल दवाईयों के लाभ व उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी। मोदी ने कहा कि किट की दवाईयां सर्दी, खांसी, फेफड़ों के संक्रमण में लाभ पहुंचाएगी। इससे ऑक्सीजन लेवल भी बना रहा रहता है। किट में कोरोना पॉजिटिव को लाभ प्रदान करने वाली दवाईयों के साथ कोरोना से बचाने वाली दवाईयां भी शामिल है।
इस अवसर पर अणुव्रत समिति अध्यक्ष राजेंद्र बोथरा, मंत्री भंवर लाल सेठिया, शिखरचंद डागा, मनोज सेठिया, मनीष बाफना, रघुवीर प्रजापत आदि उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES
20 February 2021 11:19 PM