23 May 2021 06:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के पीबीएम में ब्लैक के साथ व्हाइट फंगस के मामले भी आ गए हैं। अब तक कुल 6 मामले फंगस के सामने आए हैं। इनमें से चार ब्लैक फंगस रिपोर्ट हुए हैं। वहीं दो में व्हाइट फंगस दिखी। कुल मरीजों में से दो महिलाएं भी बताई जा रही है। अधिकृत सूत्रों के मुताबिक चार में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनमें से एक ने ऑपरेशन भी करवाया है। वहीं दो को छुट्टी भी दी जा चुकी है।
बता दें कि ब्लैक फंगस की रिपोर्ट इन दिनों जयपुर भेजनी पड़ती है। पहले एम आर आई जांच से संभावना का पता लगाया जाता है। एम आर आई के बाद संभावित मरीजों के सैंपल का टुकड़े को माइक्रोस्कोप से जांचा जाता है।
उल्लेखनीय है कि फंगस कई प्रकार की होती है। जिनमें ब्लैक व व्हाइट सहित ग्रीन फंगस भी शामिल हैं। यह उन कोरोना मरीजों में पैदा हो रही है जो डायबिटीज के मरीज हैं तथा लगातार एक माह या उससे अधिक समय तक स्टेरॉइड व ऑक्सीजन ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त गुर्दे व कैंसर सहित बेहद कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता भी एक कारण है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
05 July 2021 02:52 PM