04 September 2026 09:23 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर।(पत्रकार रोशन बाफना की रिपोर्ट) बीकानेर नगर निगम चुनाव के मैदान में कांग्रेसी ढ़ीले पड़ते नज़र आ रहे हैं। 80 में से दो वार्ड पहले ही गंवा चुकी कांग्रेस को अब 78 सीटों पर मेहनत करनी है मगर प्रचार की स्थिति देखकर लगता है जैसे संगठन को जीत में कोई विशेष रूचि ही नहीं है।
ये बात सुनने में जरूर हास्यास्पद लग सकती है मगर सच ये है कि कांग्रेस इस चुनाव में स्टार प्रचारकों को बुला ही नहीं रही है। जबकि बीजेपी की तरफ से अन्य राज्यों से बीकानेर आए बड़े चेहरे चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।
फुसफुसाहट यह भी है कि कांग्रेस का आलाकमान जानबूझकर ढ़ीला बना हुआ है। वे डबल इंजन की सरकार वाली पार्टी के सामने खुद को कमतर आंकने लगे हैं। बीकानेर जिले के बड़े चेहरे भी चुनावी अखाड़े से नदारद दिख रहे हैं।
बता दें कि कांग्रेस के एक नेता की वजह से कांग्रेस एक वार्ड में पर्चा ही नहीं भरवा पाई थी। वहां पर्चा आरएलपी ने भरा, हालांकि वह भी खारिज हो गया और चुनाव से पहले ही बीजेपी एक वार्ड जीत गई। इसी तरह वार्ड 26 में कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने की वजह से कांग्रेस को दूसरी सीट भी गंवानी पड़ी।
अब 78 वार्डों में से बहुत सारे वार्डों में निष्क्रियता दिखाई दे रही है। पश्चिम के एक वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी की निष्क्रियता ने बीजेपी को आत्ममुग्ध तक कर दिया है। वहीं कई वार्डों में इसी निष्क्रियता ने निर्दलीयों के लिए रास्ते खोल दिए हैं। अब देखना यह है कि कांग्रेस समय रहते संभलती है या चुनाव हाथ से निकलने के बाद अफसोस करती है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
08 April 2020 02:33 PM