29 April 2021 12:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। विवाह समारोह में नियमों का उल्लघंन होने देना भवन पर भारी पड़ गया। जस्सूसर गेट स्थित सीताराम भवन के भाग एक को सीज कर दिया गया है। बीती रात इस भवन में चल रहे विवाह समारोह में सौ से अधिक मेहमान मिले थे। जिस पर एसडीएम मीनू वर्मा ने आयोजकों पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। वहीं अब दूसरे दिन भवन को सीज भी कर दिया है। अब यह भवन सीज आगामी आदेशों तक सीज रहेगा।
सीताराम भवन के खिलाफ अन्य शिकायतें भी मिलती रही है। आरोप है कि इस भवन ने कोविड गाइडलाइन के बाद बदली परिस्थितियों में बुकिंग रद्द करने में भी लूट मचा रखी है। आरोप है कि सीताराम भवन पैसे रिफंड नहीं करता। ऐसे में सामान्य परिवारों को एक से डेढ़ लाख तक की चपत लग जाती है। सीताराम भवन को लेकर लंबे समय से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
RELATED ARTICLES
08 August 2020 03:00 PM