13 December 2025 11:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में नशा और वेश्यावृत्ति अब आम बात है। कहीं स्पा की आड़ में तो कहीं होटल की आड़ में वेश्यावृत्ति के अड्डे चल रहे हैं। वहीं नशा तो गली गली बिक रहा है। नशे ने युवकों को बर्बाद किया यह तो सब जानते हैं। मगर कोटगेट पुलिस की एक कार्रवाई ने नशे से दो बहनों की बर्बादी की कहानी उजागर की है।
दो दिन पहले सीओ सिटी अनुज डाल के नेतृत्व में कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह मय टीम ने स्टेशन रोड़ स्थित हरियाणा होटल में रेड की थी। धीरेन्द्र सिंह के अनुसार होटल के दो कमरों में दो युवतियां मिली। दोनों कमरों में नशा करने में काम आने वाली सारी चीज़ें मिली। जले हुए नोट आदि मिले। मौके से मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं युवतियों को पीबीएम में इलाज के लिए ले जाया गया। इसके बाद सखी सेंटर से उनके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां श्रीगंगानगर के विजयनगर की है। दोनों को 6-7 माह पहले स्मैक लेने की लत लग गई। स्मैक के नशे युवतियों को वेश्यावृत्ति करने के लिए मजबूर कर दिया।
पुलिस के अनुसार दोनों युवतियां लंबे समय से यहां आ रही है। वह बीच बीच में यहां आती हैं।
थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि होटल मालिक द्वारका प्रसाद को थाने बुलाया गया है। उसका कहना है कि यह होटल उसने मैनेजर को लीज पर दे रखा है। लेकिन वह लीज के पेपर पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर रहा है। इस पूरे मामले में मैनेजर का रोल है या होटल मालिक का रोल है, इसकी जांच चल रही है। पुलिस तहकीकात कर रही है। संभव है कि ऐसे और भी मामले उजागर हो।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
18 July 2020 08:24 PM