23 May 2021 10:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत व तीन घायल हो गए। मामला नाल रोड़ स्थित पुलिया के पास का है। जहां एक कार में चार युवक सवार थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में सिटी पावर हाउस क्षेत्र निवासी मुकेश टाक पुत्र बाबूलाल दर्जी की मौत हो गई। वहीं आचार्य घाटी निवासी प्रमोद पुत्र नंद किशोर माली, बांठिया चौक मावा पट्टी निवासी ललित पुत्र सत्यनारायण व रामपुरिया मोहल्ला निवासी विशाल पुत्र सुशील रामपुरिया घायल हुए। पीबीएम चौकी के हैड कांस्टेबल साहबराम डूडी के अनुसार तीनों घायल पीबीएम में भर्ती है।
मृतक मुकेश के परिजन महेंद्र ने नाल थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
RELATED ARTICLES
17 September 2021 08:33 PM