01 July 2020 08:55 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में आठ और कोरोना पॉजिटिव केस उजागर हुए हैं। इनमें से एक व्यक्ति मौत के बाद पॉजिटिव आया है। यह परिजनों द्वारा मौत के बाद अस्पताल लाया गया था। वहीं अन्य सात पॉजिटिव में गंगाशहर नयी लाईन, संतोषी माता मंदिर के समीप के युवक सहित साले की होली, आचार्यों की घाटी, जिन्ना रोड़, बिस्सों का चौक, भुट्टों का चौराहा, सर्वोदय बस्ती के पॉजिटिव शामिल हैं। बता दें आज कुल 21 पॉजिटिव आ चुके हैं, जिनमें एक मौत के बाद पॉजिटिव पाया गया है। वहीं गंगाशहर की नयी लाइन में दूसरा पॉजिटिव आ चुका है। गंगाशहर निवासी के साड़ी का काम बताया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
24 September 2020 06:39 PM